Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई जुमा अलविदा की नमाज

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई जुमा अलविदा की नमाज

एक दूसरे को गले मिल कर दी ईद की मुबारकबाद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार दोपहर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्थाओं के बीच अल विदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी और नगर के साथ ही देश में अमन ओ शांति के लिए दुआ की। अल्लाह की इवादत में हजारों सिर झुके। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद से पूर्व अल विदा जुमा की नमाज नगर की मस्जिदों में शांतिपूर्वक माहौल में अदा की गई। मुस्लिम भाई-बहनों ने नगर में अमन और चैन के साथ देश में अमन चैन की दुआ की। अल विदा जुमा की नमाज को लेकर प्रशासन भी सुबह से ही सतर्क दिखा। नगर निगम द्वारा नगर की मस्जिदों के समीप साफ-सफाई कराई गई। चूना छिड़काव कराया गया। वहीं शुक्रवार को ईद की नमाज अदा करने के लिए प्रशासन ने शहर की सभी मस्जिदों में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं फिरोजाबाद में नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, मेयर नूतन राठौर व प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखी।